वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के लिए पंपलेट बांटकर जागरूक करते टीआई घनश्याम पांडेय व एटीआई योग?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को यातायात प्रभारी घनश्याम पांडेय व टीएसआई योगेश कुमार यादव ने कर्वी शहर में ट्रॉफिक चौराहा, पुरानी कोतवाली चौराहा, बेड़ी पुलिया तिराहा पर वाहन चालकों एवं आम जनमानस को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में बताया। कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट अवश्य लगाए। तेज गति से वाहन न चलाए। मोबाइल का प्रयोग कतई न करें। शराब का सेवन कर वाहन न चलाए। ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें। जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस दौरान चालकों को यातायात जागरूकता पंफलेट्स वितरित किये गये। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मास्क अवश्य लगाये। यातायात प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रेशर हॉर्न, तेज गति एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले 56 वाहनों से 56 हजार रुपये पेंडिंग ई-चालान किया। बिना मास्क 22 व्यक्तियों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूला है।