ग्रामोदय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के रजत जयंती भवन में स्थित सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। कुलपति प्रो. आलोक चौबे ने कहा कि अकादमिक कलेंडर का पालन करें। आवश्यक होने छात्र छात्राओं की अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित की जाएं। विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी खुलने का समय भी बढ़ाया जाय।
बैठक में कुलपति प्रो. आलोक चौबे ने कहा कि संकाय वार आवश्यक पुस्तकों की सूची मंगवा कर प्राथमिकता के आधार पर पुस्तकों के क्रय की प्रक्रिया की जाए। छात्र छात्राओं और शोधार्थियों की सुविधा की दृष्टिगत रखते हुए वाई फाई की सशक्त और रेगुलर व्यवस्था की जाय। केंद्रीय पुस्तकालय का समय बढ़ाकर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाय। कुलसचिव प्रो. आरसी त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
-