फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहा कोहरा

Mon, 02 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रबी की फसल को कोहरे से बचाने के लिए किसान जद्दोजहद कर रहा है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर चने की फसल पर पड़ रहा है। जबकि गेहूं की बुआई करने वाले किसान खुश हैं। सोमवार को तड़के हल्की बारिश भी हुई। जिससे फसलों को नुकसान नहीं है।
विज्ञापन


इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण किसानों ने अरहर, चना, मसूर, सरसों व गेहूं आदि की फसलें अधिक क्षेत्रफल में बोयी हैं। एक सप्ताह से कोहरा व ओस पड़ने से इसका फसलों पर असर पड़ रहा है। चने की फसल में काली एवं हरे रंग की सूड़ियां पड़ने लगी हैं। जो चने की पत्तियों को खाती हैं। डंठल को कुतरने से पौधा नष्ट हो जाता है।

किसान बोले, होगा फायदा
खेाह व रामनगर के किसान कमलेश द्विवेदी, संतोष शुक्ला, राकेश कुशवाहा आदि का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए यह मौसम फायदेमंद है। बारिश इस फसल के लिए सोने पर सुहागा है।
विज्ञापन


कोहरा व ओसर फसल के लिए फायदेमंद  
कृषि विभाग के उप निदेशक जगदीश नारायण ने बताया कि कोहरा व ओस फसल के लिए फायदेमंद है। अभी कोई नुकसान नहीं है। किसान को कोई परेशानी हो तो कृषि विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें