फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोहरे ने मार्च में दिसंबर का कराया अहसास

Wed, 11 Mar 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी-16-घने कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर निकलती गाड़ियां। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सोमवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया था। वहीं मंगलवार की सुबह अचानक घने कोहरे ने दिसंबर होने का अहसास करा दिया।
विज्ञापन

एक दिन पहले तक तेज धूप से लोगों का घर से निकलना मुश्किल था। बाजार और सड़कों पर लोग सिर पर तौलिया या गमछा ढककर चलते नजर आ रहे थे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। मंगलवार की भोर में मौसम ने अचानक करवट ली। कोहरे की घनी चादर के कारण कुछ ही दूरी तक देख पाना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई।
हालांकि सुबह करीब आठ बजे धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार, तापमान लगातार 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। तेज धूप से खेतों की नमी भाप बनकर ऊपर उठती है। रात और सुबह वही नमी कोहरे का रूप ले लेती है। इसी वजह से जिले के कई हिस्सों में घना कोहरा दिख रहा है। इसका असर अभी एक दिन और बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें