फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जाको राखे साईंयां मार सकै न कोय

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। कहावत है कि जिसकी भगवान रक्षा करते हैं उसे कोई नहीं मार सकता है। ऐसा ही मामला मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास देखने को मिला।
विज्ञापन

चेन पुलिंग के दौरान सुपरफास्ट रीवा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के धीमा होते ही उतरने की कोशिश में बालक पटरियों के बीच गिर गया। मां की चीखें निकल पड़ीं लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद वह खड़ा हो गया। उसे खरोंच तक नहीं आई। कस्बे के सुभाष नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी राजकली बच्चों के साथ रविवार की शाम को सुपरफास्ट रीवा-नई दिल्ली एक्सप्रेस से मायके जिला सतना के जैतवारा कोठी जा रही थी। मझगवां के पास किसी ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकी तो राजकली बच्चों के साथ उतरने लगी। इस दौरान पांच वर्षीय पुत्र धर्मराज पटरियों के बीच गिर गया। ट्रेन चलने के कारण किसी की हिम्मत उसे उठाने की नहीं हुई। राजकली भी रोने लगीं। ट्रेन गुजरने के बाद सभी लोग ट्रैक की ओर जाने लगे तभी वह धर्मराज उठकर खड़ा हो गया। उसे मामूली खरोंच तक नहीं आई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें