फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 25 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-24सीकेटीपी 28 रजनीश फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान में मंगलवार को बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम रजनीश की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बाइक सवार को पीट दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए भारी बल बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

नांदिन कुर्मियान निवासी दुर्गाप्रसाद ने बताया कि शाम करीब चार बजे उनका नाती रजनीश घर के पास दुकान जा रहा था। तभी रैपुरा की ओर से आई एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजन और पड़ोसी आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाइक सवार को पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में हंगामे को देखते हुए थाना प्रभारी लाखन सिंह को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसके बाद परिजन शांत हुए।

मृतक मासूम रजनीश की मां का नाम सुष्मिता देवी है। उसकी पांच बहनें कविता देवी, अभिलाषा देवी, नेहा, हेमा और प्रतिभा हैं। घटना के बाद से परिवार का हाल बेहाल है। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि बाइक और उसके सवारों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें