फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस टीम पर फायर करने वाले बदमाश को पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस टीम पर फायर करने के मामले में एक दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश ने पांच वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उस पर 19 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। सदर कोतवाली पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बीते पांच मई 2018 को कुसमोई जंगल जाने वाले रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 हजार का इनामिया अशोक त्रिपाठी उर्फ गोली पंडित के खड़ा होने की पुलिस को सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर गई। टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया और मौके से भाग गया। इस मामले में एसआई मोहम्मद अकरम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में तत्कालीन एसआई हरनारायण ने कर 19 जुलाई को आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट में पक्ष व विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोषी अशोक त्रिपाठी को सजा सुनाई। इसके साथ ही अवैध असलहा रखने के मुकदमा में भी पांच साल के सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये का जुर्माना सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें