संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण करते अधिकारी ।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। माह के पहले शनिवार को कृषि भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने समाधान दिवस में 40 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। इसमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अधिकारी लगा देते हैं झूठी रिपोर्ट
केस -1- अशोह निवासी दीपक कुमार ने बताया कि करोना काल के समय 94 दिन तक परिषदीय स्कूल बंद थे। इस दौरान बच्चों को भत्ता व खाद्यान नहीं दिया गया। शिकायत पर प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की गई लेकिन बच्चों को भत्ता व खाद्यान नहीं दिया गया। तब से वह शिकायत कर रहा है। अधिकारी हर बार झूठी रिपोर्ट लगा देते हैं।
जमीन को दिखा देते हैं विवादित
केस-2- रेहुटा निवासी रामकिशोर ने बताया कि इंटरलाकिंग सड़क के निर्माण की मांग कर रहा है लेकिन सचिव झूठी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर दे रहे हैं। जमीन को विवादित दिखा देते हैं। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, सदर एसडीएम पूजा साहू, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, डीडीओ सत्य राम यादव, डीसीएनआरएलएम ओपी मिश्रा, डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह, डीपीओ पीडी विश्वकर्मा, बीएसए बीके शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा वैभव त्रिपाठी मौजूद रहे।