फोटो 25 सीकेटीपी-20- परिचय- चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ी सामग्री। संवाद
मऊ(चित्रकूट)। बरगढ़ थाना अंतर्गत कोनिया निवासी किसान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग पांच लाख के जेवर व रुपये चोरी कर लिए। चोर गृहस्थी का भी सामान लेकर भागे। देवी दर्शन करने गए परिजन जब देर रात लौटे तो ताला टूटा देख होश उड़ गए। अंदर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। थाने में सूचना दी गई है।
कोनिया गांव निवासी किसान शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात को उसके सभी परिजन गांव में देवी पंडाल में दर्शन करने गए थे। परिजन गांव के देवी पंडाल में आरती कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसी बीच चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और पांच लाख से अधिक के जेवर व रुपये ले गए।
इस मामले में थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शिवआसरे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।