पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
मऊ /बरगढ़। थाना अंतर्गत रीवा बरगढ़ रोड में कोलहाई गांव के पास पहिया पंचर हो जाने से कार अनियंत्रित हो गई, जो सड़क किनारे लगे पेड़ में टकरा गई। इससे कार में सवार एक ही परिवार के पास सदस्य घायल हो गए। जिनको मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
शहर के जगदीश गंज मोहल्ले देवीशरण जायसवाल का परिवार मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जवा गांव रिश्तेदार के यहा कार से गए थे। बुधवार क ी दोपहर को घर लौटते समय जब कार बरगढ़ रीवा मार्ग के कोल्हाई गांव के पास पहुंची, तो अचानक पहिया पंचर हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे कर्वी जगदीश गंज मोहल्ला निवासी देवीशरण (50),लक्ष्मी देवी (48), रोहित (22) व अनिल कुमार, अमन जायसवाल घायल हो गए। जिनको मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। (संवाद)