फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक कारोबारी कर रहे फुटकर वालों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मछली का शिकार करने वालों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें थोक कारोबारियों पर शोषण का आरोप लगाया है। मांग की कि मछली के दाम प्रशासन की तरफ से निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन

बरियारी कला गांव के सियाराम, सूरज, शोभालाल, रामसुंदर, छोटई, गुलाब, मन्नीलाल, भइयालाल ने बताया कि वे लोग यमुना से मछली का शिकार कर थोक व्यापारियों को बेचते हैं।
इससे परिवार का भरण पोषण होता है। बताया कि थोक कारोबारी भी यमुना से मछली का शिकार करवाते हैं। इसके अलावा हम लोगों से मनमाने दर पर खरीदते हैं।
इससे हम लोगों को घाटा होता है। मांग की कि प्रशासन मछली का दाम निधारित करे, जिससे हमारा शोषण न हो सके। एसडीएम नवदीप शुक्ला से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें