चित्रकूट। जिले के भरतकूप व रैपुरा थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए।
घायलों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है।
पहली घटना भरतकूप थाना अंतर्गतज रसिन गांव में हुई। घायल बच्चीलाल पुत्र मेंड़ा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि जमीनी विवाद के चलते भाई मैकू व रमेश ने मारपीट कर घायल किया है। बताया कि भूमि में कब्जा नहीं दे रहे।
दूसरी घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के पालदेव के मजरा रामपुर की है। पिंकी पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों का आपसी विवाद हो रहा था।
इसी बात को लेकर पड़ोसी कोदू यादव, बच्चू, गंगादीन आदि ने पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई।
तीसरी घटना रैपुरा के दीवानी गांव में मारपीट की घटना हुई। बताया गया कि सोनू पुत्र सूरजदीन ने बताया कि हैंडपंप में पानी पी रहा था।
पुरानी रंजिश के चलते गांव का मुनीम पीटने लगा। बचाने आई पत्नी आशा को भी मारापीटा है। घायल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीार के आधार पर मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।