फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पहले घोंटा गला फिर पत्थर से सिर व चेहरा कूंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा कस्बा निवासी किराना व्यापारी के नाबालिग पुत्र का अपहरण, फिरौती और हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने पहचान होने के डर से पहले छात्र का गला घोंटा फिर सिर व चेहरा पत्थर से कूंचा था। इसके बाद शव ले जाकर देवांगना पड़ाड़ पर फेंका था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रैपुरा निवासी दुकानदार राजधर कोटार्य के पुत्र सुधांशु कोटार्य को गांव का ही एक अन्य नाबालिग छात्र बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद दोनों मुख्यालय के चमड़ा मंडी में विनय पटेल व प्रिंस पटेल के पास पहुंचे। चारों दो दिन के तक इस कमरे में रहे और इसके बाद सोमवार की सुबह देवांगना पहाड़ की ओर घूमने की बात कहकर सुधांशु को ले गए। वहीं से हत्यारोपियों ने सुधांशु के परिजनों को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
हत्यारोपियों ने बताया कि छात्र ने कहा था कि वह सभी को पहचान गया है घर जाकर बताएगा कि इन लोगों ने उसे पकड़ा था। इसके बाद उसने भागने का भी प्रयास किया। इससे वह सब डर गए और फिरौती की रकम का इंतजार भी नहीं किया। अपनी पहचान उजागर होने के डर से तीनों ने मिलकर मफलर से गला दबाकर पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्थरों से सिर व चेहरे को कुचल दिया। एसपी के अनुसार तीनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन

हत्यारोपियों में नाबालिग रैपुरा निवासी कक्षा 11 में ज्ञान भारती इंटर काॅलेज में पढ़ता है। बहिलपुरवा के बरौनीतीर निवासी विनय पटेल शहर के सीआईसी में इंटरमीडिएट का छात्र है और बहिलपुरवा के ददरी माफी चौखडा निवासी प्रिंस पटेल हाईस्कूल की परीक्षा देकर इस साल पढ़ाई बंद किए है। छात्र सुधांशु कक्षा सात में कर्वी के एपीएस में पढ़ता था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें