फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पटाखा के गोदाम शहर के बाहर करने और सतर्कता के निर्देश

Sun, 31 Aug 2025 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लखनऊ शहर के एक पटाखा गोदाम में हुई घटना के बाद से जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर के पुरानी बाजार सहित मानिकपुर कस्बे के पटाखा व्यापारियों से बस्ती के अंदर पटाखा नहीं बनाने के लिए कहा गया है। लखनऊ में पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से चार की मौत होने की घटना की जानकारी होने पर जिले में भी पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

अगस्त माह में ही मानिकपुर कस्बे में पटाखा बनाने वाले इश्तियाक के घर में विस्फोट होने से वह व उनकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। उनकी बहू घायल हैं। शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज में बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम में पटाखों के विस्फोट से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। सीआईसी में ही पटाखा की दुकानों में आग लग चुकी है। शहर के पुरानी बाजार में पटाखे बनाने का कारोबार किया जाता है। बनाए गए पटाखे शादी विवाह के कार्यक्रम सहित दिवाली में उपयोग किया जाता है। सदर एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि लखनऊ में हुई घटना के बाद पटाखा बनाने व रखने वालों के यहां जांच कराई जाएगी। गोदाम शहर के बाहर बनाने और सतर्कता रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें