फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान जली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार गल्लामंडी के पास बालाजी बैग हाउस की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

जानकारी पर दुकानदार पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाई। आग से लगभग एक लाख की सामग्री नष्ट हो गई है।
शहर के शंकर बाजार निवासी देवीचरण अग्रहरि ने बताया कि उसकी बैग हाउस की दुकान पहाड़ी राजापुर मार्ग के शंकर बाजार में है। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की रात को दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तड़के सड़क से कुछ राहगीर निकले तो उनको दुकान से धुआं उठता दिख रहा था, जिस पर उन्होंने दुकानदार को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकानदार व स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। समय से टीम आती तो शायद काफी सामग्री बच जाती। दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें