फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पाठा से ऐंचवारा के जंगल में पहुंची आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भौंरी/मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर वन क्षेत्र के एमपी बार्डर के पास लगी आग धधकते-धधकते ऐंचवारा गांव के जंगल में आ गई है। वन विभाग का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
रानीपुर टाइगर रिजर्व के मारकुंडी के केकरामार के जंगल और मानिकपुर वन क्षेत्र के एमपी बार्डर के जंगलों में आग लग गई थी। इससे पेड़-पौधे और झाड़ियां जल रहीं थीं। वन विभाग की टीम ने पेड़ों की टहनियों से आग को कई स्थानों पर बुझा दिया है, लेकिन आग की लपटे ऐंचवारा गांव के जंगल तक पहुंच गई है। हवा के झोंके के कारण ऐंचवारा गांव की तरफ आग बढ़ रही है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग विकराल रूप धारण कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पीके त्रिपाठी का कहना कि फायर वाचर की मदद से आग को बुझाने में लगे हैं। जल्द ही जंगल में लगी आग पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें