रामनगर (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा चौराहे के पास कपड़े की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कपड़े और 12 हजार रुपये जल गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी थाने में दी है। घटना गुरुवार की रात आठ बजे हुई।
खंडेहा चौराहे के पास कमलेश पाल की कपड़े की दुकान है। दुकान मेें गुरुवार की रात तकरीबन आठ बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से उठतीं लपटे देखकर पड़ोसी दुकानदार कल्लू गौतम ने कमलेश पाल को जानकारी दी। जब तक दुकानदार पहुंचा तो लपटे तेज हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने जब तक आग बुझाई दुकान में रखी सारी सामग्री जल गई।
दुकानदार ने बताया कि वह बुधवार की शाम छह बजे दुकान बंदकर चला गया था। सहालग के चलते उसने कानपुर और प्रयागराज से कपड़े मंगवाकर रखे थे। आग से छह लाख से अधिक की सामग्री जल गई। नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।