मऊ/भरतकूप। जिले के कई स्थानों पर खेतों में आग लगी। जिससे फसल जलकर राख हो गई।
भरतकूप स्थित ठर्री गांव में रामकिशोर पांडेय पुत्र रविशंकर ने बताया कि डेढ़ बीघे के खेत में गेहूं की फसल बोई थी। रैपुरा थाना अंतर्गत बांधी गांव में बृजेश व संतोष के दो बीघे में लगी गेहूं की फसल जल गई।
मऊ थाना अंतर्गत करही गांव में चंद्रगुप्त पुत्र केवल के ढाई बीघा की फसल जल गई। इसी तरह से कोल गदिहा, व रसिन गांव में भी किसानों की फसल जल गई। संवाद