फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने मचाई तबाही, गृहस्थी और फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी। जिले में तीन स्थानों पर आग ने तबाही मचाई। इससे गृहस्थी और फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रैपुरा कस्बे में इंडियन बैंक के पास स्थित बस्ती में तीन भाई रामसुंदर, गोविंद, व रामप्रसाद के घर में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की सुबह आग लग गई। गृहस्थी सहित अनाज जल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग को बुझाया। बताया गया कि तीनों ने लगभग दास लाख का नुकसान हुआ है। मानिकपुर कस्बे में छत्रपाल के घर में रखे सिलिंडर में आग लगने से घर में अफरातफरी मच गई। आग लगने से घर की गृहस्थी जल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया। वहीं, राजापुर कस्बे के चकजाफर गांव में एक खेत में आग लगने से दो बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

कटियाखादर के जंगल में लगी आग
मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के कटियाखादर गंज में घनघोर जंगल है। बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे धू-धूकर जंगल जलने लगा। अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी लाल जी मिश्र ने बताया कि मौके पर टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें