फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हनुमानधारा और देवांगना के पहाड़ पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गर्मी की शुरुआत होते ही जंगलों और पहाड़ों पर आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। देवांगना व जिले के सीमा से सटे मध्यप्रदेश के हनुमानधारा तीर्थ स्थान के पर टिकुली पाथर पहाड़ में आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं। धुएं के गुबार उठ रहे हैं। फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने आठ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को हनुमानधारा तीर्थ स्थान के समीप टिकुली पाथर पहाड़ में अज्ञात कारणों के चलले आग लग गई। जिससे पेड़ पौधे व झाड़ झंकार जलने लगे। जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं। आग का दायरा चित्रकूट की हवाई पट्टी वाले देवांगना पहाड़ की ओर बढ़ने लगी। धुएं के गुबार भी उठते नजर आये। जानकारी होते ही मौके पर वन विभाग व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझानी शुरू की।
शनिवार की सुबह तक आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना कि अभी आग सुलग रही है। वन विभाग मझगवां के रेंजर विवेक सिंह ने बताया कि पहाड़ पर लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को भी टीम ने जाकर आंंशिक रूप से सुलग रही आग बुझाने का काम किया है। आग से खास नुकसान नहीं हुआ है। कुछ सूखे पेड़ पौधे व पत्तियां जल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें