फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: देवांगना के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। देवांगना के जंगल में रविवार की दोपहर फिर आग लग गई। इससे वन संपदा जल रही है। उधर, एक दिन पहले खोह के जंगल में लगी आग तीसरे दिन भी सुलग रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय कर्वी से सटे देवांगना के जंगल में रविवार को दोपहर को आग लग गई। इससे पेेड़-पौधे जलने लगे। आग की लपटे दूर-दूर तक दिख रही हैं। धुएं के गुबार उठ रहे हैं। ददरी गांव के सुरेश कुमार, महेश प्रसाद ने बताया कि देवांगना के जंगल में तीन बार आग लग चुकी है। इस बार भी घनघोर जंगल के बीच में पहाड़ पर लगी है। जहां पर जाना मुश्किल है। उधर, एक दिन पहले शहर से सटे गांव खोह पहाड़ के जंगल में लगी आग दूसरे दिन भी सुलग रही है।
वन विभाग रानीपुर टाइगर के उपनिदेशक एनके सिंह ने बताया कि पहाड़ पर झाड़ियां और पत्तियां सूख गई हैं। जंगल में ग्रामीण महुआ बीन रहे हैं।पेड़ के नीचे की झाड़ियों आग लग देते हैं, जिससे जंगलों में आग लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें