फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: व्यापारी के घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। कस्बा के वार्ड नंबर सात सियाराम नगर स्थित सब्जी मंडी मार्केट में एक व्यापारी के घर में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी स्थित सियाराम नगर निवासी भगवान प्रसाद केशरवानी के घर के ऊपर वाले कमरे में अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की शाम को आग लग गई। धुएं के गुबार से सो रहे परिवार के सदस्य कमरे से भागे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। सभासद राहुल गुप्ता ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजीत कुमार मय फोर्स व फायर बिग्रेड के साथ पहुंचे। फायर बिग्रेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन सबकुछ नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें