फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर बालू लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। बालू लदा ट्रक झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भांगा नाला में पलट गया। इससे खलासी की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के बरगदी पुरवा बेराउर निवासी ननकौना ने बताया कि नाती सोनू वर्मा (19) ट्रक पर खलासी था। रायपुर निवासी कल्लू (25) के साथ गुरुवार की सुबह भरतकूप से ट्रक में बालू लादकर कर्वी की ओर आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे स्थित शिवरामपुर के भांगा नाला के पास मोड़ के कारण आगे ट्रक को ड्राइवर नहीं देख पाया। अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे आने पर चालक का संंतुलन बिगड़ा और ट्रक लहराकर पलट गया। इससे ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही भरतकूप थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह हमराहियों के साथ पहुंचे। घायलों को निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। सोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनू दो भाई और एक बहन में बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। मां धर्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें