फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान के घर में लगी आग, सामान राख

Sun, 19 Oct 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-12- परिचय- कर्वी माफी गांव के घर में लगी आग । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी माफी गांव में शुक्रवार की रात एक किसान के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दीपावली के पहले इस अग्निकांड से परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी फूलचंद्र प्रजापति ने बताया कि देर शाम तक घर की सफाई के बाद परिजन भोजन कर सो गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक घर में आग लग गई। आशंका है कि घर के बाहर फेंके गए कूड़े की चिंगारी से आग लगी होगी या फिर बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की। लपटें उठते ही परिजन चीखते हुए बाहर भागे। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक किसान का पूरा कच्चा मकान जल चुका था।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि घर में धनतेरस और दीपावली की तैयारी के लिए सजावट का सामान, कपड़े और दिए आदि रखे थे। सब कुछ जल जाने से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें