फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घर जले, झुलसने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 26 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
fire shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग से वृद्ध की मौत हो गई। आग से पड़ोस के दो अन्य घर भी जल गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नांदी गांव निवासी कुनुआ की पत्नी सुधा और पिता सधुआ घर में थे।
विज्ञापन


बाकी सदस्य घर के बाहर थे। सुधा चूल्हा जलाकर पानी भरने के लिए घर के बाहर चली गई। इसी बीच चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। घर के अंदर मौजूद सधुआ (70 साल) बाहर नहीं निकल पाए और आग में घिर गए।

घर लौटी सुधा ने यह नजारा देखा तो मदद के लिए चिल्लाई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। आग की लपटें पड़ोस के प्रेमचंद्र और केदार पुत्रगण लक्ष्मी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा, लेखपाल मिथलेश कुमार ग्राम प्रधान विमल कुमार मौके पर पहुंचे। सदर एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार लाख की मदद का चेक देकर अन्य मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें