फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अधिग्रहीत वाहन न उपलब्ध कराने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव में 20 मई को कर्मचारियों को बूथों तक ले जाने वाले वाहन का अधिग्रहण 16 मई तक हर हाल में कर लिया जाएगा। इस बार अधिग्रहित वाहनों के किराए में 40 फीसदी की वृद्धि भी कई है। चुनाव के लिए 250 बसें एवं प्रशासन तथा पुलिस के लिए लगभग 400 हल्के वाहनों की जरूरत है। समय से वाहन न उपलब्ध कराने पर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवर्तन अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए उनके स्वामियों को अधिग्रहण नोटिस जारी कर दिया है। 16 मई को समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर पंजीयन निलंबित करते हुए वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। पोलिंग पार्टियों और पुलिस के लिए लगभग 400 हल्के वाहनों की जरूरत है। बताया कि अधिकृत भारी वाहनों के दैनिक किराये की दरों में 40 फीसदी की वृद्धि की गई है। वाहन के लिए तेल अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहनों को प्रत्येक दशा में 16 मई को चित्रकूट इंटर कॉलेज में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वाहन समय से उपलब्ध नहीं कराने वालों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें