फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फेसबुक मैसेंजर पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने पर प्राथमिकी

Sat, 31 Oct 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। फेसबुक मैसेंजर के जरिये बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एनसीएमईसी की टिप लाइन पर मिली शिकायत के आधार पर साइबर थाने में हुई है। इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम निरीक्षक योगेश कुमार चतुर्वेदी की तहरीर के अनुसार, 27 अक्तूबर को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इस शिकायत में बाल यौन शोषण के दो वीडियो शामिल थे, जो फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से बेचे जा रहे थे। शिकायत में मिले मोबाइल नंबर की जांच की गई।
यह नंबर गढ़ीवा निवासी कैलाश के नाम पर था, लेकिन इसका प्रयोग सिद्धपुर निवासी शुभम कर रहा था। साइबर सेल ने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फेसबुक आईडी के विश्लेषण से संदिग्ध की पहचान की। संदिग्ध की पहचान थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्र के गढ़ीवा निवासी शुभम के रूप में हुई। आईएमईआई, आईपीडीआर और सीडीआर विश्लेषण से पता चला कि सभी आईडी एक ही डिवाइस से संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन

निरीक्षक ने बताया कि अब तक की जांच में शुभम द्वारा ही बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने की जानकारी मिली है। हालांकि, उसके मोबाइल में अब कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस शुभम की तलाश कर रही है।

चित्रकूट में पहले भी उजागर हो चुके हैं कई मामले
चित्रकूट। यह कोई नया मामला नहीं है। जिले में इससे पहले भी फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए बच्चों से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री के प्रसार के मामले सुर्खियां बनते रहे हैं।
शंकर बाजार निवासी देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि टेलीग्राम पर एक ग्रुप में एक यूजर आईडी का बार-बार प्रचार किया जा रहा था। संपर्क करने पर सामग्री के बदले रुपये की मांग की गई। मामले की पुष्टि और पुलिस को साक्ष्य देने के लिए उन्होंने बताए गए माध्यम से भुगतान किया था।
सितंबर में भी पुरानी बाजार निवासी सौरभ द्विवेदी के खिलाफ इसी तरह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एक संस्था से मिले इनपुट के आधार पर जांच में सामने आया था कि जिले के एक मोबाइल नंबर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री के प्रसार की बात कही जा रही थी।
इससे पहले अक्तूबर 2020 में सीबीआई दिल्ली ने सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन और उनकी पत्नी दुर्गावती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस चर्चित मामले में अदालत ने रामभवन को फांसी और उनकी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें