फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा और बलवा के दो दोषी पर जुर्माना

Tue, 07 Jul 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने और बलवा के मामले में दो दोषियों पर जुर्माना लगाया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन विदिषा भूषण ने यह फैसला सुनाया है। सहायक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव का है। आरोपियों ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा किया था। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। मामले की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन विदिशा भूषण की अदालत में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर शिवरामपुर निवासी राम भाट और भवन को दोषी पाया। सोमवार को दोनों पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें