फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित्तमंत्री को हटाने की मांग

Sat, 26 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यालय में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित एक सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा, जिसमें उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन



पटेल तिराहे के पास शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।


आप के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 14 वर्ष तक दिल्ली क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए करोड़ों का घोटाला किया है।



 निर्माण व खरीद फरोख्त में कमीशनबाजी व भाई-भतीजावाद निभाया गया है। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फर्जी आरोप लगाए गए।
विज्ञापन




सुनील पांडेय ने कहा कि इस घोटाले की जांच होनी चाहिए। भाजपा के ही एक सांसद ने केंद्रीय वित्तमंत्री की भूमिका पर सवाल उठाए तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।



प्रदर्शन के बाद एक सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा, जिसमें केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की मांग की गई है। इस मौके पर सूरज पंाडेय, राजकुमार कश्यप, रामनाथ कुरील, मो. इब्राहिम, राजन करवरिया, श्यामबाबू त्रिपाठी व संतोष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें