फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उधारी को लेकर मारपीट, चार घायल, आठ लोगों रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बघवारा में उधार दिए रुपये को लेकर मारपीट हो गई। इसमें पिता पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बघवारा निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि एक साल पहले उसने गांव के माधव से एक लाख रुपये उधार लिया था। शनिवार की सुबह माधव घर आया और पूरे रुपये मांगने लगा। हालात सही न होने पर तुरंत पूरे रुपये देने में असमर्थता जताई। इस पर कहासुनी होने लगी। गाली गलौज के बीच माधव ने भोला, सत्यनारायण, सतीश, रामबालक, छोटू, अनिल, पवन और भोला के लड़के को मौके पर बुला लिया। इन लोगो ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। कामता को बचाने पुत्र संतोष, भाई राजेश और वीरेंद्र दुबे आए तो उनको भी लाठी-डंडे से पीटा। इससे राजेश का सिर फट गया। अन्य को भी चोट आई। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि रुपये मांगने को लेकर मारपीट हुई है। आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें