मऊ। थाना क्षेत्र के चित्रवार गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे से एक दूसरे को पीटने लगे। मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी सीताकांत त्रिपाठी ने बताया कि गांव के ही दयाशंकर गौतम उनके हिस्से की जमीन पर कई बार कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं। रविवार सुबह इन लोगों ने उनकी जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया। विरोध करने पर उनके लोगों ने परिजनों पर लाठी डंडे से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। उधर, दयाशंकर ने बताया कि उनके हिस्से की जमीन पर सीताकंात अपना कब्जा बता रहा है। पहले भी इसे लेकर विवाद हो चुका है। बेवजह गाली गलौज करने पर सीताकांत व उनके लोगों ने उन पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को पकड़ा गया है। अन्य कार्रवाई जारी है। (संवाद)