चित्रकूट। थाना अंतर्गत अरछा बरेठी गांव में मंदाकिनी नदी किनारे अवैध बालू खनन कर कार्य करने वाले खेत से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। जब इसका विरोध किसान मातादीन यादव ने किया तो उसके साथ मारपीट की। मामले को देखते हुए गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए। जिससे डर के कारण बालू माफिया बालू से भरी दो ट्रैक्टर की ट्रालियां छोड़कर भाग गए। मौके पर पहाड़ी पुलिस पहुंचकर दोनो ट्रालियों को थाने ले आयी।
गांव के किसान मातादीन यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसके खेत से बालू लदे ट्रैक्टर ले जाने का विरोध किया तो उसके साथ बालू ढुलाई करने वालों ने मारपीट की। जानकारी होते ही कई ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस को जानकारी होने पर थानाध्यक्ष पहाड़ी जयशंकर मौके पर पहुंचकर दो ट्राली ट्रैक्टर की अवैध बालू बरामद किया। इस मामले में किसी के खिलाफ नामजद मामला अभी दर्ज नहीं किया गया।