जिले में रविवार को हुई चकबंदी लेखपाल परीक्षा में लगभग पचास फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पूरे जिले में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
परीक्षा के ओवरआल इंचार्ज एडीएम महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में 10012 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
इसमें से 5555 अनुपस्थित रहे। सभी 23 सेंटरों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। चित्रकूट इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि उनके कालेज में दो केंद्र बनाए गए थे।
ए ब्लाक में 750 में 363 और बी ब्लाक में 750 में 343 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां डीएसओ देवी प्रसाद विश्वकर्मा, घनश्याम बहादुर सिंह और डीपीआरओ दयाराम कुशवाहा परीक्षा की निगरानी करते रहे।।
शहर कोतवाल रनवीर सिंह ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा पर ध्यान दिया।राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार, यहां तुलसी इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्र में कुल 499 में से 168 अभ्यर्थी मौजूद रहे।