28 सीकेटीपी-17- किसानों से जलनिकासी की जानकारी लेते अधिकारी। संवाद
चित्रकूट। राजापुर तहसील के सिकरी अमान गांव में जल निकासी न होने से पैंतालीस बीघा कृषि भूमि जलमग्न है। बारिश का पानी नहीं निकलने से खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। अब रबी की बोआई पर संकट खड़ा हो गया है।
शिकायत पर शनिवार को उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता, सहायक अभियंता सीडी मिश्रा और लेखपाल प्रियंका गर्ग गांव पहुंचे। उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग को जल्द समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि दो हजार बाईस-तेईस में सुगंधा तालाब को अमृत सरोवर बनाते समय आउटलेट पुलिया बंद कर दी गई थी। इससे बरसात का पानी खेतों में भर गया। धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, ननकू राम, राजेंद्र और गोविंद ने स्थायी समाधान मांगा। भाकियू के मंडल सचिव अरुण कुमार पांडेय, तहसील अध्यक्ष यशवंत चौहान और प्रचारक अजीत शुक्ला ने फसल का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।