चित्रकूट। इन दिनों मौसम में बदलाव होने पर बुखार, पेटदर्द से लोग परेशान हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भारी संख्या में मरीज देखे जा रहे हैं। बुखार व पेट दर्द से एक रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग भर्ती कराए गए हैं।
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के मडैयन के मजरा बंधिन की रिजवान (25) पत्नी रहमत अली को दो दिन से बुखार व पेट दर्द के चलते परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के भाई लतीफ मोहम्मद ने बताया कि दो दिन प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। मृतका के तीन पुत्रियां है। पति मजदूरी करता है।
वहीं, मऊ थाना क्षेत्र के चकवा निवासी सेमिया (50) की अचानक तबीयत खराब होने पर भाई ओम प्रकाश अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि एक माह से पेटदर्द से पीडि़त थीं। मृतका के एक पुत्र है। इसी क्रम में कोतवाली कर्वी क्षेत्र के रैपुरवा माफी निवासी मोहनलाल (68) की अचानक तबीयत खराब होने पर बहू संगीता इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें पेट दर्द व बुखार था। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी राधारानी है। दोनो के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
इसके अलावा बेड़ीपुलिया की आशा (14), भरतकूप के करारी के सुनील (18), रौली के संतोष (45), अमानपुर की नैनली व दिव्यांग विवि के भोला को बुखार व पेटदर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सर्पदंश से तीन गंभीर
चित्रकूट। अलग-अलग तीन स्थानों पर सर्प के डसने से दो महिला समेत एक युवक जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। मुख्यालय से सटे मालकाना गांव की रामदुलारी, कसहाई गांव की अनुजा व राजापुर के नांदिन गांव के कल्लू को सर्प ने डस लिया। परिजनों ने आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)