बुखार पेट दर्द से बिगड़ी हालत, दो की मौत
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी बब्बू तिवारी (62) की मंगलवार की रात हालत बिगड़ने पर भतीजा विवेक इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र, पत्नी बीना है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। भतीजेने बताया कि दो दिन से चाचा को बुखार व पेटदर्द की शिकायत थी। इसी क्रम में प्रयागराज जिले के कीडगंज निवासी रामसजीवन ने बताया कि मेला क्षेत्र में वह अपने पुत्र शील कुमार (30) के साथ आया था। मंगलवार की देर शाम को पुत्र की अचानक तेज बुखार से साथ पेटदर्द की शिकायत हुई। उसे आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद