फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे की एक फर्म के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कस्बे के बस स्टैंड स्थित एक फर्म की एजेंसी मालिक के गोदाम में सोमवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे गोदाम में रखी सामग्री, 85 हजार रुपये सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मऊ कस्बे के दिलीप चंद्र साहू, आशीष शुक्ला, व प्रदीप यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा कि ओम साईं राज फ्रूट एंड कोल्ड ड्रिंक्स के नाम से मऊ कस्बे में फर्म है। जिसकी गोदाम बस स्टैंड के पास बनी हुई। जिसमें अज्ञात कारणों के चलते सोमवार की रात को दो बजे लगभग आग लग गई। पुलिस की सूचना मिलने पर वह लोग गोदाम पहुंचे। तबतक सब कुछ जल कर राख हो गया था। आग को पड़ोसियों व पुलिस के सहयोग से बुझाया गया। इस घटना से गोदाम में रखे 85 हजार, बिस्किुट नमकीन, फल सहित फ्रीजर, लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक कांटा, इनर्वटर भी जल गये। व्यापारियों ने आर्थिक सहायता की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें