फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह- समझौते के आधार पर निपटे मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रशासनिक न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद के जज अली जामिन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देर शाम तक 24 सौ से अधिक मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने कहा कि लोक अदालत ऐसा फोरम है जिसमें अधिकारी बहुत हद तक समर्पित होकर वास्तविक न्याय दिला सकते हैं। पारिवारिक वाद में छोटे विवाद से समस्या होती है। जिसमें समझौता हो जाने पर परिवार सुखी रहता है। न्यायमूर्ति ने न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की है कि कानूनी दायरे में रहकर अधिक से अधिक लोगों को न्याय दिलाएं। कार्यक्त्रस्म स्थल पर न्यायमूर्ति का जिला जज सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। विभिन्न विभागों ने कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया है। इस अवसर पर जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविंद्र नाथ दुबे, अपर जिला जज, नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश चंद्र द्विवेदी, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदुषी मेहा सहित अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें