फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिता-पुत्री में मकान का विवाद, चले पत्थर

Sun, 11 Jan 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के बल्दाऊगंज मोहल्ले में मकान के विवाद में शादीशुदा पुत्री व पिता में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे पर पत्थर चलाए। सूचना पर पुलिस फोर्स तैनात रही, हालांकि कोतवाली में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन

बल्दाऊगंज निवासी राजाराम गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के बाद उसे इसी मोहल्ले में दूसरा घर रहने के लिए दिया था। बताया कि इसके बाद वह अब खाली नहीं कर रही है। इसे लेकर कहा तो गाली गलौज व विवाद की स्थिति बनी। उधर पुत्री उमादेवी ने बताया कि उसके हिस्से का मकान है वह खाली नहीं करेगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच पथराव तक हुआ। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि रात में पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। दोनों पक्ष को कोतवाली लाया गया। रविवार को दोनों पक्ष आपस में लिखित समझौता कर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें