फोटो-24सीकेटीपी 23 शहीद पार्क में अनशन पर बैठे कार्यकर्ता। संवाद
चित्रकूट। शहर के शहीद स्मारक पार्क में पाठा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन 24 मार्च को भी जारी रहा। यह अनशन 22 मार्च को शुरू हुआ था। समाजसेवी रोहित सिंह पटेल इसकी अगुवाई कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याओं के समाधान की मांग है। पाठा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज व महाविद्यालय नहीं हैं। इससे छात्र-छात्राओं को 20 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। आरोप है कि कोई अधिकारी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा है। चेतावनी दी गई है कि ठोस कार्रवाई न होने पर अनशन आमरण अनशन में बदल जाएगा। वहीं, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा का एक क्रमिक अनशन 15 मार्च से चल रहा है। अधिवक्ता प्रखर पटेल इसकी अगुवाई कर रहे हैं।