सदर ब्लाक कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे किसान नेता बृजराज व संतोष।
- फोटो : अमर उजाला
किसान यूनियन हरपाल गुट के जिला संगठन मंत्री बृजराज कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पटेल तिराहे पर अनशन शुरू किया है। सदर ब्लाक कार्यालय के सामने संगठन मंत्री के साथ संतोष कुमार भी क्रमिक अनशन पर बैठे।
संगठन मंत्री ने कहा कि किसान परिवारों को पट्टों पर कब्जा नहीं मिल रहा है। जिससे पट्टा धारक भटक रहे हैं। दलित वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। अधिकारी ऐसे मामलों की स्थलीय जांच करें तभी सही जानकारी हो सकेगी।