फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए खतरनाक तरीका निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। किसान जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए फसलों के बीच में बम रखने लगे हैं, ताकि बम फटते ही मवेशी भाग जाएं। जिले में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र सहित भरतकूप क्षेत्र में जंगलों से सटे सैकड़ों गांव हैं, जहां के कुछ युवक जंगली जानवरों का शिकार सुतली बम के माध्यम से करते थे, अब अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए ग्रामीण बमों का उपयोग कर रहे हैं। खेतों में उगी फसलों के पास जब अन्ना मवेशी पहुंचते हैं तो बम फटने के धमाके से घबराकर भाग जाते हैं। कई बार इन बमों से छू जाने पर क्षेत्रीय किशोर भी घायल हुए हैं। भरतकूप क्षेत्र में भारतपुर गांव में एक खेत में रखे बम को छूने से किशोर घायल हो गए थे।
मानिकपुर थाना अंतर्गत दराई में खेत में रखे फसल के बीच रखे बस से अभिषेक रैदास पुत्र रविकरण घायल हो गया, जो सरसों की फसल देखने गया था। इसी तरह से कुछ गांवों में मवेशियों की मौत होने व घायल होने की घटनाएं होने की बात सामने आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें