फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख लेकर भाग निकला बीयर की दुकान का सेल्समैन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के बल्दाऊगंज मोहल्ले में एक बीयर शॉप का सेल्समैन चार लाख रुपये लेकर चंपत हो गया है। ठेकेदार सेल्समैन की तलाश में कई जगह गया लेकिन वह नहीं मिला। उसने सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजापुर के देविनटोला हालमुकाम कुबेरगंज कर्वी निवासी अरविंद तिवारी पुत्र चंद्रदेव तिवारी ने बताया कि उसकी बीयर शॉप बल्दाऊगंज में है। जिसमें राजापुर के रूपौलिहा टोला निवासी रामेंद्र द्विवेदी उर्फ सदधू पुत्र वीरेंद्र कुमार एक साल से सेल्समैन है। कुछ कारणवश वह चार दिन का शॉप का हिसाब नहीं ले पाए थे। बुधवार सुबह जब वह हिसाब लेने पहुंचे तो बीयर शॉप बंद थी। सेल्समैन को फोन लगाया तो कुछ पता नहीं चला।
दूसरे सेल्समैन ने शॉप खोली और बताया कि मंगलवार की रात से ही वह गायब है। उसके पास दुकान का पूरा हिसाब है। ठेकेदार ने बताया कि चार दिन की बिक्री व अन्य सामग्री का लगभग चार लाख रुपये सेल्समैन रामेंद्र के पास था। रुपये ज्यादा देख उसकी नीयत बदल गई और वह रुपये लेकर भाग गया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सेल्समैन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें