चित्रकूट। डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक की तरफ से रुपे किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम में किसानों को 50 कार्ड वितरित किए गए। इस योजना से अब किसान भी एटीएम से आसानी से रुपये निकाल सकेगा।
शहर के टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रुपे कार्ड से किसान आसानी से एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं। जिले कुल 56 हजार 638 कार्ड तैयार कर लिए गए हैं। जिसको जल्द ही किसानों को दे दिया जाएगा। बैंक सभापति लवलेश यादव ने किसानों को सावधान करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति यदि मोबाइल के माध्यम से रुपे कार्ड का पिन कोड नंबर पूछ तो उसको न बताए। समितियों के कार्यालय में मशीनें लगाई जा रही है। जिससे इस कार्ड से उर्वरक खरीद सकता है। इस मौके पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बीपी सिंह, बैंक के उप प्रबंधक विनोद कुमार मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, शिवप्रताप मिश्रा, रामसजीवन,शिवसाहब सिंह, अरूण कुमार, अरिमर्दन सिंह, राजेश वर्मा,हेमेंद्र नाथ, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।