फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसानों को खाद दिए बिना लौटाया

Thu, 11 Dec 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। क्षेत्र के बरवारा सोसाइटी में खाद होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। किसानों को मशीन सही से न चलने की बात कह कर लौटाया जाता है। वहीं किसानों का आरोप है कि सचिव अपने चहेतों को खाद देते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बरवारा, तिवारी पुरवा, रेहुंटा, सभापुर सहित अन्य गांवों के किसान सोसाइटी में खाद लेने पहुंचे थे। किसान बलबीर ने बताया कि सोसाइटी में खाद मौजूद है लेकिन मशीन न चलने की बात कहकर खाद नहीं दी जा रही है। जबकि सचिव अपने खास को बुलाकर खाद दे रहे हैं। उमेश कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से खाद के लिए सोसाइटी जा रहा हैं। उसके बाद भी सचिव खाद न देकर लौटा रहे हैं।
बताया कि हम लोगों का अंगूठा लगाने के लिए चकौंध जाने की बात कहते हैं। जबकि अपने चहेतों का लगवा लेते हैं। सचिव शिव ने बताया कि मशीन का लोकेशन निर्धारित होने के कारण समस्या हो रही है। चकौंध में ही अंगूठा लगने के बाद बरवारा से खाद मिलेगी। बिना अंगूठा लगाए हुए किसी भी किसान को खाद नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें