फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। कस्बे में संचालित धान खरीद केंद्र प्राइवेट गोदाम में चलता है। गोदाम के जर्जर व छत से पानी टपकने की शिकायत कस्बावासियों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किया है। यह भी आरोप लगाया कि खरीद के दौरान किसानों का माल कम तौला जाता है। कई किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में धान खरीद केंद्र रसिक बिहारी की निजी गोदाम में चल रहा है। जिसे विपणन विभाग ने किराए पर लिया है। स्थानीय एजाज हसन सिद्दीकी व प्रमोद कुमार ने बताया यहां कई अनियमितता की जा रही है। जर्जर गोदाम की छत टपकती है। जिससे बारिश के पानी से स्टोर में रखा धान खराब हो जाता है लेकिन इसकी किसी को परवाह नहीं है। कुछ किसानों ने यह भी बताया कि उनके द्वारा बेचे गए धान का भुगतान नहीं मिला है जिससे वह विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। गोदाम प्रभारी अमितराज ने बताया कि गोदाम में कोई धान खराब नहीं हुआ है। धान खरीदने में अनियमिततता नहीं हो रही है। उधर जिला विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें