फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में पहाड़ी में बांटी गई खाद

विज्ञापन
फोटो-12- पहाड़ी में पुलिस सुरक्षा के बीच बांटी गई खाद। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
पहाड़ी/मानिकपुर(चित्रकूट)। डीएपी खाद न मिलने से सहकारी समितियों में मारामारी मची है। मंगलवार को भी लंबी लाइनें खाद लेने के लिए लगी रही।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा स्थित सहकारी समिति सहित अन्य समितियों में किसानों के हंगामा करने पर पुलिस बुलानी पड़ी। जहां किसानों के समझाने बाद ही पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हो सका।
रबी की बुआई के लिए किसानों को बड़े मुश्किल में डीएपी खाद मिल रही है। किसान अपना काम छोडक़र सुबह से ही खाद लेने के लिए खाद लेने के लिए लाइन लगा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा स्थित सहकारी समिति में अधिक भीड़ होने देखी गई। जहां समय से खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर नाराजगी जताई।
महराजपुर के किसान बल्देव प्रसाद, सिधोली के किसान राम तिवारी, भानपुर के राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिनकी पहुंच रहती है।
उनको खाद उपलब्ध करा दी जाती है। जबकि अन्य किसानों को समितियों के रोजाना चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने कहा कि किसान धैर्य बनाए रखे।
सभी किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें