फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद के लिए भटक रहे किसान

Sun, 15 Nov 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 15 सीकेटीपी 09 बहुउदेशीय समिति कर्वी में लटकता ताला। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में किसान गेहूं, चना, मसूर, मटर और सरसों की बोआई में जुटे हैं, पर खाद नहीं मिल रही है। किसान सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कहीं समितियों पर भंडार खत्म होने का बोर्ड लगा है तो कहीं सर्वर खराब होने का बहाना बनाकर किसानों को लौटाया जा रहा है। विभाग को मंगलवार तक खाद रैक आने की उम्मीद है।

सपहा गांव के राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले सप्ताह कर्मचारियों की हड़ताल के चलते खाद का वितरण नहीं हो सका था। अब हड़ताल खत्म हुई तो समितियों पर भंडार खत्म बताया जा रहा है। जिन समितियों पर खाद का स्टॉक है, वहां पर सर्वर समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

बालपुर के किसान राधेश्याम ने कहा कि जैसे ही किसी समिति पर खाद आने की सूचना मिलती है, सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंच जाते हैं। हालांकि, महज 20 से 30 बोरी बांटकर भंडार खत्म होने की बात कह दी जाती है।
वहीं, कई किसान पिछले तीन-चार दिनों से लगातार चक्कर काट रहे हैं। खाद न मिलने के कारण किसान निजी दुकानों से 200 से 300 रुपये प्रति बोरी अधिक दाम पर डीएपी खरीदने को मजबूर हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि वितरण में पारदर्शिता की कमी है, न तो खाद आने की सूचना दी जाती है और न ही टोकन की व्यवस्था है, इससे अफरातफरी मचती है।

वर्जन
जिले में समितियों में 550 मीट्रिक टन और बफर भंडार में 340 मीट्रिक टन डीएपी शेष है। 20 समितियों का भंडार पूरी तरह खत्म हो चुका है। जिले में अब तक 3800 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। मंगलवार तक 1350 मीट्रिक टन की नई रैक आने की उम्मीद है, उसके बाद वितरण सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

- श्री प्रकाश उपाध्याय, उपायुक्त, सहायक निबंधक सहकारी समितियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें