फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैटे किसान

विज्ञापन
शहर के गल्ला मंडी परिसर में हलक्रांति आंदोलन के दौरान मौजूद किसान व भाकियू के पदाधिकारी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान हल क्रांति आंदोलन का आयोजन कर शहर के गल्ला मंडी में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद शाम को किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामप्रकाश को दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि 27 दिसंबर को किसान अपने घरों के दरवाजों पर एकत्रित होकर थाली बजा कर आंदोलन का समर्थन करेंगे। कहा कि की जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नही लेती है, किसान गांव-गांव जाकर आंदोलन की हुंकार भरेगा और अपने उत्पाद दूध, सब्जी, फल व अनाज आदि को बाजार नहीं भेजेगा।
जिला उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही और हठधर्मिता के चलते इस देश का किसान आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं होगा, चाहे कितनी भी कुर्बानी देना पड़े। आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतान पडे़गा। मंडल सचिव रामकरण सिंह ने कहा कि 23 दिसंबर को किसान जयंती पर जिले का किसान एक दिन का उपवास रख विरोध जताएगा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि लाखों किसान दिल्ली में बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार के मंत्री उनसे बात तक नहीं करते। इस मौके पर ओमनारायण गर्ग, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकिशोर, नरेश सिंह, विजय सिंह, तीरथ प्रसाद, नरेश तिवारी, विनय कुमार त्रिपाठी, राजकुमार पांडेय, शिवदयाल सिंह बघेल, नीलकंठ द्विवेदी, जय कुमार, अखिलेश, शिव सिंह, रामेश्वर प्रसाद, विनोद सिंह पटेल ,शत्रुघ्न सिंह, संतगोपाल, राजेंद्र सिंह व अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें