फोटो-1-गेहूं खरीद केंद्र में गेहूं बेचने आये किसान
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। ऑनलाइन पंजीयन न होने से किसानों को गेहूं बेचने में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि पंजीयन पोर्टल खुलने में दिक्कत है, इस कारण पंजीयन नहीं हो रहा है। गेहूं खरीद के लिए जिले में 37 केंद्र बनाए गए है। इसमें से अभी तीन का संचालन शुरू नहीं हो सका। अब तक 285 किसानों ने गेहूं बेचा है।
गेहूं खरीद केंद्रों पर किसान पहुंचने लगे हैं। जिले में पीसीएफ के 30, केंद्र खोले गए है। इसमें से अभी तीन का संचालन नहीं शुरू हो सका। यूपीएस के 4 व खाद्य निगम का एक केंद्र बनाया गया है। अब तक 285 किसानों से 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका है। जिन किसानों ने गेहूं बेचा है उनके खाते में रुपये भेजने के लिए आनलाइन की व्यवस्था की जा रही है। पीसीएफ जिला प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि इस साल लॉकडाउन होेने के कारण समस्या आ रही थी। उधर, पंजीयन न होने से किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी हो रही है। किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार व जिला महामंत्री अरुण पांडेय ने अधिकारियों से शिकायत की है कि पंजीयन पोर्टल खुलने में समस्या आ रही है। इस मामले में डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि किसानों को पंजीयन कराने में आ रही परेशानी को दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। गेहूं खरीद केंद्रों में किसान को शासन की मंशानुरूप सहायता दी जा रही है।